कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर सरेआम अंधाधुंध फायरिंग , मौके पर ही दर्दनाक मौत

Please Share

हरियाणा: फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर कार सवार तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह वारदात फरीदाबाद के सेक्टर 9 में एशियन अस्पताल के क्लिनिक के सामने हुई है ।वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि सुबह जब प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी रोज की तरह जिम जा रहे थे, जैसे ही वह जिम पहुंचकर गाड़ी से उतरने वाले थे, वैसे ही हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि विकास पर करीब 12 से 15 गोलियां उन पर दागी गई है।घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में सर्वोदय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस को मौके पर से 12 गोलियों के खोखे मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटैज के आधार पर अब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश लगी है।

घटना की सूचना मिलने पर अपराध जांच शाखा, सेक्टर आठ थाना पुलिस और डीसीपी क्राइम ने मौका मुआयना किया।डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार से पांच हो सकती है। हत्या का कारण भी अभी तक पता नहीं चला है। हत्याआरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अपराध जांच शाखा की सभी टीमों को जांच में लगा दिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like