कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की फ्री एंबुलेंस सर्विस, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा

Please Share
देहरादून: इस माहमारी के दौर में कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल पहुंचने के लिए कई बार एंबुलेंस भी नहीं मिलती है। मिलती है तो मनमर्जी से रेट चालकों द्वारा वसूल किए जाते हैं। ऐसे में देहरादून कांग्रेस की ओर से एंबुलेंस सर्विस शुरू की गयी है।

कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की फ्री एंबुलेंस सर्विस, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा 2 Hindi News Bharat »

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिसमें फोन आने पर एंबुलेंस कोरोना मरीज के घर पहुंच जाएगी। इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था होगी। घर से अस्पताल तक छोड़ने के लिए यह गाड़ी जाएगी। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को खाना पहुंचाने का काम भी पार्टी नेता द्वारा भी लगातार किया जा रहा है। कांग्रेस की एक टीम अस्पताल में भी मरीजों की मदद कर रही है। पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क, सेनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है। लोगों को कोरोना गाइललाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की फ्री एंबुलेंस सर्विस, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा 3 Hindi News Bharat »

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि इस एंबुलेंस में सभी इमरजेंसी उपकरण लगे हुए होंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस एंबुलेंस का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए रखा गया था। रविवार सुबह 11 बजे से यह एंबुलेंस सेवा शुरू हुई है। प्रदेश कांग्रेस के तरफ से निःशुल्क सेवा के लिए यह संपर्क न0 साझा किया गया है।
  • नवीन जोशी 9897777783
  • पी0के0 अग्रवाल 9837078291
  • लालचन्द शर्मा 9412056550
  • विजय रतूड़ी मोंटी 9837145457
  • प्रदीप भारद्वाज 8630343232
  •  विजय भट्ट 9557794006

कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की फ्री एंबुलेंस सर्विस, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा 4 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like