कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दी अपनी विधायक निधि से 15 लाख

Please Share

चकराता: विधायक एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी अपनी विधायक निधि से वर्तमान में महामारी के रूप में फैल रहे कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को दृष्टिगत रखते हुए उसके रोकथाम/बचाव हेतु दिनांक 23 मार्च को 15 लाख रुपए की धनराशि की संस्तुति प्रदान की है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी #COVID2019 से लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी केन्द्र व राज्य सरकार के दिशा- निर्देशों के अनुपालन के लिए तन मन धन से सदैव तत्पर हैं। जहाँ भी प्रशासन को आवश्यकता हो, उनकी एवं कांग्रेस पार्टी की सेवाएं उनके लिए सदैव उपलब्ध रहेंगी।
प्रीतम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी संस्तुति प्रदान की है। इसके साथ ही पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने सभी से आग्रह करते हुए सभी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने और अनावश्यक घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply