कांग्रेस दिलाएगी महँगाई से निजात, कैंट क्षेत्र में बनाएंगे मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल- प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व कैंट प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना

Please Share
देहरादून: कैंट क्षेत्र के सुमन नगर स्थित चुनावी कार्यालय के उद्दघाटन के अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व कैंट प्रत्याशी धस्माना ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सिर्फ महँगाई बढ़ी है, बाकी कुछ नही। भाजपा सरकार ने जनता का घरेलु बजट लूट लिया है। धस्माना ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर पहुच गया है और यदि ऐसा नही है, तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ये बताएं कि 5 साल में राज्य में 3 मुख्यमंत्री बदलने का क्या मतलब है। उन्होने कहा कि महँगाई से निजात पाने के लिए राज्य में कांग्रेस की सरकार का होना जरूरी है, क्योंकि कांग्रेस ही महँगाई कम कर सकती है। कांग्रेस का शुरू से ही गरीबी हटाओ का उद्देश्य ही रहा है, जबकि भाजपा गरीबों को ही हटाने में लगी हुई है। 
धस्माना ने कहा कि हर रोज़ ढाई लाख भारतीय रेल का सफर करते है, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो प्रति यात्री रेल भाड़ा 32 पैसे प्रति किलोमीटर आता था। जो भाजपा के शासनकाल में बढ़कर 1 रुपया 10 पैसे प्रति किलोमीटर हो गया है, यानी कि 443 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और जो प्लेटफार्म टिकट 2 रुपये में मिलता था, आज वह 10 रुपये का हो गया है, तो भाजपा के शासनकाल में महंगाई के अलावा क्या बढ़ा। धस्माना ने कहा कि अगर महँगाई से निजात पानी है तो राज्य में कांग्रेस की सरकार जरूरी है।
उधर दूसरी और कैंट प्रत्याशी धस्माना के लिए संगम विहार, टीचर कॉलोनी, मित्रलोक कॉलोनी, श्रीदेव सुमन नगर में जनसंपर्क के दौरान डॉक्टर प्रियंका धस्माना ने क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए कहा कि यदि जनता कांग्रेस प्रत्याशी धस्माना को चुनाव जीताकर विधानसभा भेजती है, तो क्षेत्र की जनता के लिए वो एक मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल का निर्माण करेंगी, जिससे लोगों को स्वास्थ सेवाओं का लाभ मिलेगा। जनसम्पर्क के दौरान जया बुलानी, सुप्रिया, शिप्रा सिंघल, राजकुमारी, सरोज गुप्ता, सकीना, शारदा देवी, डॉ0 नैथानी, कांग्रेस युवा नेता संग्राम सिंह पुण्डीर, अनिल बग्गा आदि साथ रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like