कोरोना का कहर, रोड़वेज बसों के भी थमेंगे पहिये

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब निगम अपनी बसों के पहिए खुद थामने जा रहा है।

कई बार कर्मचारी संगठनों की हड़ताल के चलते बेशक रोडवेज बसों के पहिए थमे हों, लेकिन कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड परिवहन निगम पहली बार खुद के निर्णय से रोडवेज की बसों के पहिए 16 घंटों के लिए थामने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां कोरोना वायरस संक्रमण से फैलाव के बचाव को लेकर जनता कर्फ्यू लगाने का आव्हान किया है, वही जनता कर्फ्यू के चलते उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी कल पूरी तरीके से अपनी बसों के संचालन को बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि निगम का कहना है प्रत्येक डिपो में दो दो बसे आपात काल के लिए रखी जायेगी।

कोरोना का कहर, रोड़वेज बसों के भी थमेंगे पहिये 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply