कोरोना पॉजिटिव निरंजनपुर मण्डी आढ़ती की दून मेडिकल कॉलेज में मौत, परिवार भी है क्वारण्टाइन

Please Share

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पोसिटिव निरंजनपुर मण्डी आढती की शनिवार रात हार्ट अटैक से मौत हुई है। वह 26 मई से कोरोना पोसिटिव होने के कारण दूूून मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे और  तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चार दिन पूर्व ही आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। उन्हें शुगर, बीपी और निमोनिया भी था। 

जीएमएस रोड निवासी 48 वर्षीय आढती का पूरा परिवार कोरोना पोसिटिव होने के कारण दून मेडिकल कॉलेज की देख रेख में एक पेड क्वारण्टाइन सेंटर होटल में भर्ती है। शव को मोचरी में रखा गया है और मृतक के परिवार व पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी गई है। कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत रविवार को इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उधर पूरा परिवार एक पेड क्वारण्टाइन सेंटर होटल में भर्ती है और शव के अंतिम दर्शन करना चाहते है। 

वहीं निरंजनपुर मंडी सचिव विजय थपलियाल ने आढती की आकस्मिक निधन पर अत्यंत दुःख जताया हैं। उनका कहा है कि “इतनी कम उम्र में इस दुनिया से चले जाना, परिवार एवं समाज के लिए अपूर्णिय श्रति है। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हुँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति दे।”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply