हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा के साथ की सगाई, जल्द रचा सकते हैं शादी

Please Share

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्य ने एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक के साथ सगाई कर ली है। हार्दिक ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नताशा को प्रपोज किया। पांड्या ने दुबई में क्रूज के ऊपर नताशा को प्रपोज कर उन्हें अंगूठी पहनाई। जिसके बाद दोनों कपल सुर्ख़ियों में आ गए। हर किसी की जुबान पर इस जोड़े के चर्चे हैं।

आपको बता दें कि नताशा स्तांकोविक बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं और वह लगभग एक महीने तक बिग बॉस हाउस में रही थीं। नताशा स्तांकोविक सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस है। ये 2012 में भारत आई थीं और एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहती थीं। नताशा ने फिलिप्स, कैडबरी और जॉनसन एंड जॉनसन जैसी दिग्गज कंपनियों के विज्ञापन में भी हाथ आजमाया और लोकप्रियता हासिल की। इसके साथ ही नताशा ने बॉलीवुड में प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह  से डेब्यू किया था। ‘सत्याग्रह’ फिल्म में वे अजय देवगन के साथ ‘अय्यो जी’ स्पेशल सॉन्ग में नजर आई थीं।जिसके बाद उन्हें खूब पसंद भी किया गया था।

View this post on Instagram

Forever yes ??❤️ @hardikpandya93

A post shared by ?Nataša Stanković? (@natasastankovic__) on

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like