देहरादून: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: वसंत विहार देहरादून में एक लड़के ने खुद को फांसी लगा ली। घटना के तुरंत बाद बसंत विहार थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो जयवीर पुत्र कमल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 32 वर्ष को परिजन द्वारा पंखे के फंदे से उतार कर जमीन पर लेटा रखा था, जिसे प्राइवेट वाहन से परिजन व पुलिसकर्मियों के साथ श्रीमहंत इन्द्रेश अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृतक घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जयवीर उपरोक्त नेस्ले कॉफी में काम करता था तथा पिछले कुछ दिनों से हाथ में दर्द होने के कारण अपनी पत्नी तथा 02 बच्चों के साथ घर पर ही था, आज उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल में लेने गई थी तब जयवीर घर में ही था तथा स्कूल से बच्चे लेकर आने के बाद जयवीर की पत्नी ने देखा कि घर पर जयवीर ने कमरे मे पंखे पर मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी, जिसे फंदा काटकर नीचे उतारा । मृतक के माता-पिता, भाई-बहन शादी समारोह में हरियाणा जाना बताया । मृतक के परिजनों के आने पर पंचायतनामा की कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like