नक्सली हमले में शहीद जवानों को आज रायपुर में दी जाएगी श्रद्धांजलि

Please Share

छत्तीसगढ़: मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पलौदी गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुए नक्सली हमले में  नौ जवानों को आज बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई । साथ ही उनके पार्थिव शरीर को उनके घर रवाना किया जाएगा। आपको बता दें कि सुरक्षाबलों पर बीते कल हुए नक्सली हमले में नौ सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए, जबकि 2 जवान बुरी तरह से घायल हो गए।  ये हमला छत्तीसगढ़ के सुकमा के किस्टराम इलाके में हुआ। जहां नक्सलियों ने लैंडमाइन्स बिछा रखी थी जिसके ऊपर से गुज़री सीआरपीएफ की गाड़ी के चीथड़े उड़ गए। हमला इतना खतरनाक था कि एंटी लैंडमाइंस गाड़ी में सवार होने के बावजूद नौ जवानों की जानें चली गईं।

इस हमले को 2 मार्च को मारे गए 10 नक्सलियों के बदले से जोड़कर रहा देखा है। आपको बता दें कि होली के दिन 2 मार्च को तेलंगना-छत्तीसगढ़ की सीमा पर राज्य पुलिस ने नक्सलियों की शादी के दौरान हमला कर 10 नक्सलियों को मार गिराया था।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले की निंदा की। शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सुकमा हमले के बारे में उन्होंने डी.जी. सी.आर.पी.एफ. इंडिया से बात कर  उन्हें छत्तीसगढ़ रवाना होने का आदेश दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply