पीके से कुछ ही दूर है टाईगर, बॉक्स ऑफिस पर हो रही है जमकर कमाई

Please Share

मुंबई: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाईगर जिंदा है’ ने पूरे एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर अपना जमकर धमाल मचाया हैं। फिल्म ने अब तक कुल 329.75 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गयी है।

हालांकि अभी देखना होगा कि क्या टाईगर जिंदा है आमिर खान की फिल्म पीके का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे कर सकती है? बता दें, पीके की कुल कमाई है 339 करोड़ रुपये है। यानि की टाईगर जिंदा है से सिर्फ 10 करोड़ ज्यादा। 
फिलहाल 25 जनवरी को अक्षय कुमार पैडमैन और संजय लीला भंसाली की पद्मावत रिलीज हो रही है जिसके बाद टाईगर जिंदा है को स्क्रीन मिलना मुश्किल है। लिहाजा,  ‘टाईगर जिंदा है’ का सफर अब बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। यदि टाईगर जिंदा है पीके का आंकड़ा पार कर देती है, तो यह सलमान खान के लिए काफी खास रिकॉर्ड होगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग खान की फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जल्द ही 600 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। जल्द ही वहां भी टाईगर जिंदा है बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ देगी। फिल्म ने देश में अब तक 329 करोड़ की कमाई कर ली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वीकेंड पर फिल्म फिर 4 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। ओवरसीज में भी फिल्म ने 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। कुछ ही दिनों में वह विदेश में सलमान की टॉप फिल्म बन जाएगी।

जबकि फिल्म टाईगर जिंदा है कैटरीना की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। यह कैट की पहली 300 करोड़ी फिल्म है। साथ ही यह 2017 में सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म है। पहले नंबर पर बाहुबली 2 है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply