दबंगो ने युवक की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल

Please Share

उधमसिंहनगर:  जनपद में एक बार फिर दबंगो द्वारा एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक को तमंचे के बल पर पीटा जा रहा है।  मामला उधम सिंह नगर के नानकमत्ता थाने क्षेत्र का है, पीड़ित पक्ष ने मामले की गुहार नानकमत्ता थाने में लगाई है लेकिन थानाध्यक्ष ने भुक्तभोगी युवक और महिला को थाने से ही भगा दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग लोग युवक की खुलेआम तमंचे के बल पर बेल्ट और लात घुसो से पिटाई कर रहे है। युवक माफी मांग कर जान की भीख मांग रहा है लेकिन दबंगों द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है।

वहीं इस मामले की जानकारी जब जनपद के एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कारवाही के निर्देश दिये है। बताया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार शाम साढ़े पाँच बजे की है जब बलविंदर सिंह बाज़ार से घर का सामना लेने गया था। इसी बीच उसकी वहां पर मौजूद संदीप सिंह के बीच कहा सुनी शुरु हो गयी। वहीं मामला बढ़ने पर दोनों के बीच हाथा पाई सुरु हो गयी संदीप ने अपने ओर दोस्तो को बुला लिया जिसके बाद सभी ने बलविंदर को तमंचे की नोक पर लात घुसे व बेल्ट से जम कर पिटाई की जिसका पास ही खड़े किसी सख्स ने वीडियो बना दिया वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक द्वारा तमंचा हाथ मे लिया हुआ है अन्य युवक उसे बेरहमी से पिट रहे है जबकि एक अन्ययुवक उसे बेल्ट से मार रहा है वीडियो में युवकों द्वारा बलविंदर पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने किसी लड़की से छेड़ छाड़ की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like