दामाद बना हैवान, गुस्से से चबाई सास की नाक, चाकू से काट दिया कान

Please Share

बरेली: दिल दहला देने वाली वारदात बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पीलीभीत से सामने आई है। यहां एक दामाद ने हैवानियत की हदे पार कर दी।  बेटी की ससुराल पहुंचे माता-पिता के साथ दामाद और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर दी। दामाद ने मुंह से अपनी सास की नाक चबा ली और चाकू से कान का एक हिस्सा काट दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्लास्टिक सर्जरी के लिए उन्हें नोएडा रेफर किया गया। ससुर ने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीलीभीत शहर निवासी एक मुस्लिम दंपती ने अपनी बेटी की शादी कैंट थाने के गांव में की है। 31 अगस्त को उसकी शादी की पहली सालगिरह है। डेढ़ महीने पहले उसने बच्चे को जन्म दिया। शनिवार को दंपती अपनी बेटी से मिलने उसकी ससुराल आए थे। उन्होंने कुछ दिन बेटी और नवासे को साथ ले जाने को कहा तो दामाद और उसके घरवालों ने झगड़ा शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दामाद ने मुंह से सास की नाक का अगला हिस्सा काट लिया जो बाद में भी नहीं मिला। उनके दायें कान पर चाकू से वार किया।

ससुर को भी जमकर पीटा और उन पर लाइसेंसी बंदूक तान दी। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी तो उन्हें घर से निकाला जा सका। इस बीच आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। महिला के पति ने दामाद, समधी, समधिन और बेटी की ननद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like