उत्तराखंडः मां ने मोबाइल पर लगे रहने से टोका, युवक ने की आत्महत्या, घर में पसरा मातम

Please Share

कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक युवक ने मोबाइल गेम खेलने से टोके जाने पर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, चैलूसैंण के नजदीक चौरा गांव निवासी राहुल (19) पुत्र वीर सिंह शुक्रवार शाम को अपने मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसकी मां ने दिन-रात मोबाइल पर लगे रहने की बात कहते हुए उसे डांट लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया।

कीटनाशक खाने से युवक की हालत खराब हुई तो ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए, युवक की गंभीर हालत देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात को ही परिजन राहुल को राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों समेत ग्रामीणों में कोहराम मच गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like