दर्जनों वार्ड में पेयजल की किल्लत, लोगों में हो रही काफी परेशानी

Please Share
बागेश्वर: जिले में जंगलों की भड़की आग का असर अब तापमान पर भी दिखा रहा है। पिछले एक हफ्ते से बारिश न होने से अचानक गर्मी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। जिसके चलते अब पेयजल संकट उभर गया शहर के आसपास के दर्जनों वार्ड में इनदिनों पेयजल की किल्लत बनी हुई हैं। शहर में  सरयु और गोमती दो-दो नदियों के होने के बाद भी लोगो को पर्याप्त मात्रा मे पानी नही मिल पा रहा है। जिले में लगातार गर्मी बढ़ते ही पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी है। ज्वालादेवी वार्ड, सेम वार्ड ,ठाकुरद्वारा,चंडिका वार्ड ,मंडलशेरा वार्ड तथा बागनाथ वार्ड में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कई स्थानों पर रात को पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों के विरोध को देखते हुए जल संस्थान ने आनन फानन में पेयजल ग्रस्त इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है।
जलसंथान का शहर में बना इंटक आईवेल सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है।  भारी भरकम रकम चार करोड़ खर्च करने के बाद भी 24 घंटे पानी देने की बात भी जलसंथान  विभाग की कोरी निकली।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like