डीएवी में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी, महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप ने मारी बाजी

Please Share

देहरादून: प्रदेश के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज में रविवार को आए चुनाव परिणाम में एबीवीपी ने लगातार 12वीं बार अध्यक्ष पद पर रिकॉर्ड परचम लहराया। मतगणना को लेकर सुबह से ही डीएवी में छात्रों का जमावड़ा लगा रहा। इस बार यहां 55.59 प्रतिशत मतदान हुआ। एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र बिष्ट ने 591 वोट से जीत हासिल की।

वहीं महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप ने कब्जा किया। आर्यन ग्रुप के महासचिव पद के प्रत्याशी शूरवीर सिंह ने 627 वोट से जीत दर्ज की। यूआर पद पर एनएसयूसआई की अंजली चमोली दो हजार वोटों से की जीत दर्ज करने में सफल रही। डीएवी पीजी काॅलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव का मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना रविवार को हुई। यहां रविवार को सुबह 9.30 बजे से मतगणना शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। साथ ही मतगणना पर सीसीटीवी से निगरानी रखी गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like