देहरादून : लाखों के चोरी किए गए माल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: राजधानी में चोरी की घटनाए आम हो गई है। अपराधी बेख़ौफ़ है। हाल ही में एक ही दिन में हुई दो चोरी की वारदातों के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर लाखो का सामान व नगदी बरामद कर ली है।

बता दे कि टूटू भराली निवासी माउण्ट व्यू कालोनी थाना राजपुर देहरादून ने सूचना दी थी कि बीती 18 मई को  उनकी गैरमौजूदगी में अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद घर की खिडकी का ग्रिल तोडकर हीरे की अंगूठी, कान के टाप्स, सोने के कंगन तथा 60000 रूपये नगद चोरी कर लिए गये हैं। इसी दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त चोरी की दिनांक को ही इसी प्रकार मंदाकिनी विहार थाना रायपुर क्षे़त्रान्तर्गत भी चोरी हुई है जिस सम्बन्ध में थाना रायपुर में मु0अ0स0 119/19 पंजीकृत किया गया।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के आदेशानुसार व क्षेत्राधिकारी मसूरी एव क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय के निर्देशन मे घटनाओे के अनावरण थानाघ्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दोनो चोरी की घटनाओं मे एक ही मोटरसाईकिल होण्डा डीलक्स Uk 17K 6997 होण्डा डीलक्स मो0सा0 का प्रयोग किया गया है। जिसका नं0 रूडकी क्षेत्र का पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर के कार्यवाही करते हुए चुंगी रूडकी के पास दो युवकों को चोरी किये गये माल, नगद धनराशि व घटना में इस्तेमाल की गई  बाइक को पकड लिया। नाम पता पूछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम दानिश पुत्र सलीम निवासी जवाईपुरा रामपुर चुंगी थाना गंगनहर जनपद हरिद्वारा उम्र 21 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शमीम पुत्र इलायत निवासी रामपुर निकट बारातघर थाना गंगनहर जनपर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष बतायां।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि देहरादून मे रात्रि के समय आई0टी0 पार्क क्षेत्र व मंदाकिनी विहार में घर से खिडकी की ग्रिल व दरवाजे को तोडकर गहने व नगद धनराशि चोरी की थी जिनमें से कुछ ज्वेलरी उनके द्वारा रूडकी बस स्टेण्ड पर आने-जाने वाले लोगो को मजबूरी बताकर बेच दी थी व कुछ रूपये खर्च हो गये है। आरोपी दानिश द्वारा अपने से बरामद नगद धनराशि व ज्वेलरी व आई0टी0 पार्क के घर से चोरी में प्राप्त होना बताया गया तथा 02 सोने के कंगन मंदाकिनी विहार मे की गई चोरी से प्राप्त होना बताया। अभि0 शमीम द्वारा अपने से बरामद धनराशि व ज्वैलरी आई0टी0 पार्क क्षेत्र व मंदाकिनी विहार में की गई चोरी से होना बताया। मो0सा0 की तलाशी लेने पर उससे लोहे का आलानकब बरामद किया गया। आगे पुछताछ पर दोनो अभि0गण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा उपरोक्त मो0सा0 का प्रयोग कर चोरी वाले दिन उपरोक्त दोनो घटनास्थलों की पहले रैकी की गई तत्पश्चात बरामद आलानकब की मदद से उपरोक्त दोनो घरो के खिडकी के ग्रिल व दरवाजे तोडे गये। अभियुक्तगणो द्वारा यह बताया गया कि वह घरों के बाहर गेट में लगे ताले को देखकर यह समझ जाते थे कि वह घर बंद है तथा दिन में उन घरों की रैकी कर रात को उनमें चोरी की घटना कों अंजाम देते थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like