देहरादून:अलग-अलग क्षेत्रों में हुए दो हादसे, दो की मौत

Please Share

देहरादून: पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनांक 20/10/2020 को कंट्रोल रूम ऋषिकेश के द्वारा थाना रायवाला पर सूचना दी गई कि मोतीचूर फाटक के पास एक बाइक सवार व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए रायवाला पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची जहां एक बाइक सवार व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है, जिसको तत्काल 108 के माध्यम से एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश पहुंचाया गया। पुलिस को जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बाइक सवार व्यक्ति सोनू पुत्र नूर हसन निवासी रायपुर, मल्लूक, धक्का करमचंद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र-23 वर्ष, देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा था जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में चिकित्सको के द्वारा उनको मृत घोषित किया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। टक्कर मारनेवाले वाहन व चालक की तलाश जारी है।

वहीं शाम करीब 7:00 बजे साँय ट्रक संख्या HP17E 9283 जो पोंटा से धर्मावाला की ओर आ रहा था द्वारा स्कूटी संख्या UK 16 D 1067 को टक्कर मारी गई जोकि मटक माजरी तिराहे हरबर्टपुर की ओर जा रही था जिस पर दो महिलाएं सवार थी। स्कूटी सवार महिला कल्पना, पत्नी सुनील ठाकुर, उम्र 28 वर्ष की इलाज़ के दौरान मृत्यु हो गई जबकि दूसरी महिला गुमा पत्नी रमेश निवासी बाढ़ वाला, डुमेट विकास नगर, उम्र 55 वर्ष का इलाज़ चल रहा है। उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त ट्रक को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है तथा ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply