देहरादून: चार साल की मासूम से 11 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस

Please Share

देहरादून : प्रदेश की राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है, यहां  4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।आरोपी की उम्र 11 साल बताई गई है।  मामले का खुलासा होने से परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची 11 साल के लड़के को भईया कहती थी। बचपन में बच्चे एक-दूसरे के साथ खेलते ही हैं, लेकिन खेल-खेल में 11 साल के लड़के ने 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दे दिया। जिसे सुन हर कोई सकते में आ गया। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि महिला और बाल विकास मंत्रालय की तरफ से किये गये एक सर्वेक्षण से पता चला है कि भारत में बारह साल और उससे कम उम्र के 53 फीसद बच्चे यौन-शोषण से का शिकार बन चुके हैं| दिन-प्रतिदिन बाल यौन-शोषण की घटनाओं और लगातार अपराधों के बढ़ते ग्राफ के बावजूद भी हमारा समाज जाने-अनजाने में कई भूल कर रहा है जिसके चलते हमारे बच्चे स्कूल, गलियों और अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है|

बाल यौन-शोषण हमारे समाज में मौजूद कई तत्वों की वजह से हावी है, जैसे- शर्म, जागरूकता की कमी, बिना सवाल करें बड़ो की बात का पालन करना, यौन सम्बन्धी सवालों पर चुप्पी साधना और भी कई| ये सारे तत्व मिलकर अपराधी को आरोप से बचने की सुरक्षा दिलवाते हैं और हमें सामूहिक रूप से इन्हीं मुश्किलों से दूर करना है|

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like