Dehradun: मुख्यमंत्री ने किया एमडीडीए का आकस्मिक निरीक्षण, नक्शे पास किये जाने तथा वन टाइम सेटलमेंट प्रक्रिया की ली जानकारी, प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निस्तारण एवं समाधान के दिये निर्देश

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एमडीडीए कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कम्प्यूटर कक्ष में बैठकर भवनों आदि के स्वीकृत हेतु प्राप्त नक्शों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को सचिव एमडीडीए हरवीर सिंह ने अवगत कराया कि कम्प्यूटर में दर्ज 13561 आवेदनों में से 8109 स्वीकृत किये जा चुके हैं, 1106 आवेदन निरस्त किये गये जबकि 4346 पेंडिंग हैं। मुख्यमंत्री ने पेंडिंग नक्शे के आवेदनों का तुरंत निस्तारण के निर्देश देते हुए जीरो पेंडेंसी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Dehradun: मुख्यमंत्री ने किया एमडीडीए का आकस्मिक निरीक्षण, नक्शे पास किये जाने तथा वन टाइम सेटलमेंट प्रक्रिया की ली जानकारी, प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निस्तारण एवं समाधान के दिये निर्देश 2 Hindi News Bharat »

मुख्यमंत्री ने अकाउंट सैक्सन का भी निरीक्षण किया तथा वन टाइम सेटलमेंट के प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस प्रकार की 260 पत्रावलियां 4 दिन पहले की हैं। बताया कि ऐसे प्रकरणों के निस्तारण की अवधि 15 दिन निर्धारित है। मुख्यमंत्री ने सचिव एमडीडीए को एमडीडीए आय और व्यय का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

Dehradun: मुख्यमंत्री ने किया एमडीडीए का आकस्मिक निरीक्षण, नक्शे पास किये जाने तथा वन टाइम सेटलमेंट प्रक्रिया की ली जानकारी, प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निस्तारण एवं समाधान के दिये निर्देश 3 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like