Dehradun: मारपीट के दौरान तमंचा लहराकर रौब गालिब करना अभियुक्त को पड़ा भारी, 24 घण्टे के अंदर तमंचे के साथ गिरफ्तार

Please Share
Dehradun, दिनांक 12-03-2023: थाना हाजा पर पूर्व में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि खटीक मौहल्ला करनपुर में एक व्यक्ति तमंचे के साथ घूम रहा है एवं लोगों पर रौब झाड़ रहा है, जिस पर उक्त व्यक्ति की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में उक्त संदिग्ध व्यक्ति की तलाश हेतु कोतवाली डालनवाला पर टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर करते हुए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया।
दिनांक 11-03-2023 की रात्रि को उप निरीक्षक विनय शर्मा चौकी प्रभारी करनपुर मय हेड कांस्टेबिल मनोज कुमार व हेड कांस्टेबिल 256 ईश कुमार के साथ तलाश हेतु सर्वे चौक होते हुए परेड ग्राउण्ड के पास पानी की टंकी के पास पहुंचे तो पानी की टंकी के पास खेल के मैदान की तरफ जा रहे थे, कि एक व्यक्ति पुलिस टीम की ओर आ रहा था। जोकि पुलिस जनों को आता देख वापस मुड़ने लगा, जिस पर शक होने पर पुलिस टीम द्वारा एकदम से घेर-घोटकर खेल मैदान के पास पानी की टंकी के सामने से ही पकड़ लिया, जिससे नाम-पता पूछा तो अपना नाम हिमांशु भागवानी पुत्र स्व इन्द्रेश कुमार नि 56 नालापानी रोड, नई बस्ती, डालनवाला, जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर पहनी पैंट के बांये सुड्डे से अवैध एक तमंचा 15 बोर बरामद हुआ, जोकि चालू हालत में था, जिसके सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि इसे मैं डराने के लिए अपने पास रखता हूँ। इस तमंचे से मैं यहां खेल के मैदान में आये लड़कों को डरा-धमकाकर पैसे लेता लेकिन आपने मुझे पकड़ लिया। यह तमंचा मुझे सड़क पर पड़ा मिला था। अभियुक्त से उक्त बरामद अवैध तमंचे का लाईसेंस तलब किया तो दिखाने से कासिर रहा जिस पर अवैध बरामदगी के आधार पर हिमांशु भागवानी पुत्र स्व इन्द्रेश कुमार उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा संख्या 47/2023 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त हिमांशु भागवानी पुत्र स्व. इन्द्रेश कुमार उपरोक्त आपराधिक प्रवृत्ति का है जोकि पूर्व में भी कोतवाली डालनवाला सेमुकदमा संख्या- 34/2022 धारा- 4/215 आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है एवं अभियुक्त थाना डालनवाला के ही मुकदमा संख्या- 44/2023 धारा- 147/148/323/504/506/352 भादवि में नामजद अभियुक्त है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like