Dehradun: अत्यंत दुःखद, चकराता में हुआ खौफनाक हादसा, बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, 13 सवारियों की मौके पर ही मृत्यु

Please Share
देहरादून (Dehradun), चकराता: दून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनाक 31-10-2021 की प्रात: समय करीब: 08:15 बजे थाना चकराता को आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकराता- त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। जिसपर थाना चकराता से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।
उक्त बुलेरो वाहन में कुल 15 सवारियां सवार थी, जिनमें से 13 सवारियों की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा दो घायलो को रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि वाहन ग्राम बायला से विकासनगर के लिये प्रात: 08: 00 बजे निकला था तथा गांव से आगे लगभग 100 मीटर की दूरी पर उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है।

Dehradun: अत्यंत दुःखद, चकराता में हुआ खौफनाक हादसा, बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, 13 सवारियों की मौके पर ही मृत्यु 2 Hindi News Bharat »

मृतकों के नाम व पता;
01: मातबर सिंह पुत्र स्व0 भगत सिहं निवासी ग्रा0 बायला, चकराता देहरादून उम्र 48 वर्ष
02: रेखा चौहान, पत्नी मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
03: कुमारी तानिया, पुत्री मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 11 वर्ष
04: कुमारी ईशा चौहान, पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 18 वर्ष
05: कुमारी काजल पुत्री जगतू सिंह निवासी उपरोक्त उम्र: 15 वर्ष
06: जयपाल सिंह पुत्र भाउ सिहं निवासी उपरोक्त उम्र: 40 वर्ष
07: साधु राम पुत्र गुलाब सिहं निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष
08: कुमारी अजंली पुत्री जयपाल सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 13 वर्ष
09: दान सिहं पुत्र रत्तू सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष
10: रतन सिंह पुत्र रति राम निवासी: उपरोक्त उम्र: 50 वर्ष
11: नरेन्द्र सिंह पुत्र भाउ सिह निवासी: उपरोक्त उम्र: 35 वर्ष
12: जीतू राम पुत्र फेतिया निवासी: ग्रा0 मलेथा चकराता उम्र: 34 वर्ष
13: हरि राम पुत्र देवी राम निवासी: ग्रा0 खडका सिरमौर उम्र: 52 वर्ष
घायलों के नाम व पता;
01: ऋतिक पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्रा0 बायला चकराता उम्र: 06 वर्ष
02: गजेन्द्र तोमर पुत्र दल सिंह निवासी ग्रा0 पिथुवा चकराता उम्र: 29 वर्ष

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like