देहरादून: मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: थाना कैंट को सिनर्जी हॉस्पिटल के माध्यम से एक डैथ मेमो प्राप्त हुआ। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति अमन राणा को उसके परिजनों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। सूचना पर थाना कैंट से पुलिस आवश्यक कार्यवाही हेतु मौके पर पहुँची। मृतक व्यक्ति की पहचान अमन राणा पुत्र श्री राधेश्याम राणा निवासी 241 सिरमौर मार्ग, थाना कैंट, उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई। जानकारी करने पर मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। जिसका विगत चार-पांच सालों से उपचार चल रहा था। दिनांक 23/06/19 को मृतक द्वारा अपने घर में पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिसे परिजनों द्वारा फंदे से उतारकर उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like