देहरादून में अतिवृष्टि से सड़कों पर आया सैलाब, घरों में घुसा पानी

Please Share

देहरादून: राजधानी में में शुक्रवार तड़के हुई बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।सबसे ज्यादा नुकसान क्लेमेंटटाऊन क्षेत्र में हुआ है। वहां लोगों के घर में पानी इस कदर घुसा कि सारा सामान तक खराब हो गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।साथ ही भूस्खलन और आकस्मिक बाढ़ का अंदेशा जताते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं।  स्थनीय लोगों के अनुसार, आशारोड़ी क्षेत्र में बादल फटने की भी सूचना है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि साल 2013 के बाद इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह के हालात पैदा हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार भारी से बहुत भारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में एकाएक बाढ़ आ सकती है।इसको लेकर स्थानीय लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही प्रशासन को एहतियात सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल के क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like