देहरादून में हुई हत्या का खुलासा, अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: पिछले दिनों थाना रायपुर  के अंतर्गत हुई हत्या में सम्मिलित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
मामले के अनुसार, 18 सितम्बर को अज्ञात 03 अभियुक्त गणों द्वारा बालावाला में बालाजी ट्रेडर्स के पीछे ईंट व बजरी सप्लायर आदेश बालियान पुत्र स्वर्गीय गोपीचन्द बालियान निवासी बी-03 स्काईलाईन अपार्टमेन्ट राजेश्वरी नगर सहस्त्रधारा रोड देहरादून की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिस सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मुअसं-/251/18 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना की गयी। मामले में तीन टीमों का गठन किया गया एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी व घटना के अनावरण हेतु दो पुलिस टीमों को मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और नई दिल्ली क्षेत्रों में रवाना किया गया। एक टीम द्वारा घटनास्थल एवं आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मुखबीरों से बात की गयी। इसी क्रम में शनिवार को टीमों की संकलित सूचना के आधार पर कि एक शूटर ऋषिकेश क्षेत्र में हो सकता है। तुरन्त एक टीम ऋषिकेश क्षेत्र में रवाना हुई और आईडीपीएल रोड ऋषिकेश से घटना में सम्मिलित शूटर अमित तोमर पुत्र अजय तोमर निवासी विराल थाना रमाला जिला बागपत उप्र को गिरफ्तार किया गया और अभियुक्त की निशानदेही पर अभियुक्त द्वारा घटना के दिन प्रयुक्त एक तमन्चा 315 बोर, खोखा कारतूस बरामद किया गया।
अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन उसके साथी सचिन, अनुज ने आदेश बालियान पर गोली चलायी थी और उसके अन्य साथी अजीत एवं रोहित तोमर द्वारा उनकी सहायता की गयी थी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व उत्तर प्रदेश के किसी अन्य गैंग से सम्बन्ध होने के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है। शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया गया कि, सचित तोमर और आदेश बालियान के बीच में पैसों के लेने-देने का विवाद था। जिसमें आदेश बालियान का कहना था कि मैने जो खनन समाग्री सचिन तोमर व उसके भाई को सप्लाई की है, उसके एवज में सचिन द्वारा मुझे 1.50 लाख रूपये भुगतान किया जाना था। जिसके न देने पर आदेश बालियान द्वारा सचिन तोमर का ट्रैक्ट्रर लाकर अपने यहाँ खडा कर दिया गया था और कहा कि 1.50 लाख भुगतान करने पर ही ट्रैक्टर को वापस किया  जायेगा। इस बारे में सचिन तोमर के भाई सुमोद तोमर उर्फ फौजी के साथ आपसी बातचीत हुयी। जिसमें 1.20 लाख रूपये देने पर आपसी सहमति बनी थी, लेकिन सचिन तोमर का कहना था कि हम एक पैसा नही देंगे चाहे मुझे इसके लिये आदेश बालियान की हत्या करनी पडे। जिसमें सचिन तोमर द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर ट्रैक्टर वापस न मिलने पर आदेश बालियान की हत्या कर दी गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित तोमर पुत्र अजय तोमर निवासी विराल थाना रमाला जिला बागपत उप्र उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like