देहरादून में सेक्स रैकेट के दो मुख्य फरार आरोपी गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: कोतवाली विकासनगर थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार में होटल संचालक सहित फरार चल रहा एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है। आरोपी ने अपना गुनाह क़बूल कर लीया है।

बता दे कि बीती 18 फरवरी को थाना विकासनगर में पंजीकृत मु.अ.सं. 52/2019 धारा 376D/370 भादवि व ¾ पोक्सो अधि. व 3/5/6बी अनैतिक देह व्यापार कामुकदमा दर्ज किया था। तबसे पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी। जिनपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सोमवार को प्रभारी निरीक्षक विकासनगर को जरिये मुखवीर सूचना मिली कि अभियुक्त राजकुमार उर्फ हरि किशोर महतो देहरादून से विकासनगर की तरफ आ रहा है। उक्त सूचना पर अभियुक्त राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो उपरोक्त को देहरादून रोड़ हरबर्टपुर मजार के पास से उसकी गाडी संख्याः UK11-6832 हुण्डई एक्सेन्ट कार के साथ आज सुबह गिरफ्तार किया गया।
इस तरह पुलिस को गुमराह कर चला रहे थे धन्धा
अभियुक्त राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो नें पूछताछ पर बताया कि मैं आदि होटल विकासनगर में लड़की लाया था और उसके बाद मैंने उसके साथ शाररिक सम्बन्ध बनाये तथा उसके बाद लड़की को होटल मालिक महिपाल सिंह के सुपुर्द कर दिया। महिपाल सिंह मुझे देह व्यापार के एवज में 3000/- ( तीन हजार रुपये) रोज के हिसाब देता था मैं व होटल मालिक महिपाल सिंह दोनो मिलकर इस देह व्यापार के धन्धे को करते थे और उससे अवैध धन कमाते थे। पुलिस से बचने के लिए व ग्राहकों को बचाने के लिए होटल होटल में ग्राहको की की एण्ट्री नही की जाती थी और ना कोई रजिस्ट्रर बनाया था तथा सीसीटीवी डीवीआर भी नही रखा था हम दोनो सची समझी साजिश के तहत इस देह व्यापार के धन्धे को करते थे ताकि कोई हमें पकड़ ना सकें।

इसके उपरान्त होटल मालिक महिपाल सिंह की इस देह व्यापार की घटना में पूर्ण संलिप्ता होने के पर उसको उसके आदि होटल विकासनगर के पास से मय उसकी स्कार्पियो गाडी नं0 UK07AW-6660 महेन्द्र स्कार्पियो कार के गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शुदा दोनो अभियुक्तों को समय से मा. न्यायालय के समुख पेश किया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like