देहरादून: ट्रेक्टर और बाइक की भिड़त में युवक की मौत, आरोपी फरार

Please Share

देहरादून: थाना बसंत विहार में सड़क हादसे मेंगम्भीररूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है । गुरुवार रात ट्रेक्टर और मोटरसाइकिल की भिड़त में युवक घायल हो गया था। पुलिस ने मृतकके परिजनों की तहरीर पर ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। ट्रैक्टर को कब्ज़े में लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

देर रात्रि मीठी बेरी, परवल मार्ग, पीताम्बरपुर के निकट अज्ञात ट्रैक्टर से टक्कर लगने के कारण मोटर साईकिल सवार मोहन चमोली पुत्र देवेश्वर प्रसाद चमोली निवासी ग्राम उमेदपुर गम्भीर रूप से घायल हो गयाथा, जिसे उपचार हेतु प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया है । जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया की ट्रैक्टर स्वामी संजय निवासी पीताम्बरपुर, अपने खेत से ट्रैक्टर को कृषि उपकरण (टीलर) सहित लेकर आ रहा था कि अचानक से पीताम्बरपुर रोड पर वाहन सं0 UK 07-AH-6505 मोटर साईकिल सवार, ट्रैक्टर टीलर पर फंस जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया था। वाहन स्वामी के ट्रैक्टर को कब्जे पुलिस लिया जा चुका है । वाहन स्वामी / चालक के विरुद्ध मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तार के प्रयास किये जा रहे है ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like