देहरादून: RLVD /SVDS चालानों के ऑन लाइन भुगतान के लिए दून पुलिस व भारतीय स्टेट बैंक के मध्य MoU

Please Share

देहरादून: ITMS (Intelligent Traffic Management system) प्रणाली के तहत देहरादून शहर में अधिष्ठापित RLVD/SVDS सिस्टम से प्रतिदिन हो रहे रेड लाइट जम्प व ओवर स्पीड के चालानों का वर्तमान समय में देहरादून यातायात पुलिस द्वारा मैन्युअल रूप से सम्बन्धित वाहन स्वामी का नाम पता ज्ञात कर उपलब्ध पते पर नोटिस प्रेषित किये जा रहे है। उसके उपरान्त ही वाहन चालक द्वारा सूचित होने की स्थिति में चालान का भुगतान हेतु उपलब्ध एकमात्र विकल्प यातायात कार्यालय में आकर जमा करने की बाध्यता है। ऐसी स्थिति में दूर दराज प्रदेशों के वाहन चालकों के लिए इन चालानों के भुगतान का ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध न होने से प्रायः असमंजस की स्थिति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: आज उत्तराखंड में 336 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 504 हुए स्वास्थ्य, 6 की मौत

प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा उक्त समस्या के समाधान के लिए आधुनिकीरण के तहत इन चालानों के भुगतान हेतु पूर्व में देहरादून यातायात पुलिस के प्रयोजन के लिए पृथक रूप से नई बेवसाइट https://dehraduntrafficpolice.uk.gov.in/ विकसित करवाई गई जिसमें वाहन चालकों के लिए PAY SVDS CHALLAN भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। उक्त व्यवस्था प्रारम्भ करने हेतु लम्बी प्रक्रिया के बाद अब तकनीकी /व्यवहारिक मापदंडो को पूर्ण कर अन्ततः अरूण मोहन जोशी, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व भारतीय स्टेट बैंक देहरादून के गगन कुमार, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के मध्य ऑन लाइन चालानों के भुगतान हेतु बनी सहमति के आधार पर MoU हस्ताक्षरित किया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड के उत्पादों का अम्ब्रेला ब्रांड बनाया जाएगा, ग्रोथ सेंटर लक्ष्य निर्धारित कर काम करें-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

इस प्रकार देहरादून शहर में RLVD/SVDS सिस्टम से प्रतिदिन हो रहे रेड लाइट जम्प व ओवर स्पीड के चालानों के वाहन स्वामियों को चालान होने के के सम्बन्ध में अविलम्ब SMS से सूचना उपलब्ध हो पायेगी तथा उक्त चालान की भुगतान प्रक्रिया का लिंक भी SMS के माध्यम से स्वतः प्राप्त हो जायेगा जिसका प्रयोग करते हुए वाहन चालक घर बैठे भुगतान कर सकेगा व जमा धनराशि की प्राप्ति रसीद का प्रिन्ट भी प्राप्त कर सकता है जो प्रमाणित है तथा इस प्रक्रिया के प्रयोग से वाहन चालक/स्वामी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नही करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: Militants shot dead cop in Anantnag

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply