देहरादून : पंचायत चुनाव के लिए लाई गई छह लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: पंचायत चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी भी शुरू हो गई है। शुक्रवार  को विकासनगर पुलिस ने   1186 बोतल अवैध अंग्रेजी चंडीगढ़ ब्रांड शराब के साथ दो तस्करों को  गिरफ्तार किया है ।  शराब की  कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है । आरोपियों के पास से एक बिना नंबर जाइलो वाहन भी बरामद है जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है ।

दरअसल अतर्राज्य बैरियर डाकपत्थर बैराज पर चेकिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर शक्ति नहर रोड से विकासनगर की तरफ भाग रहे   एक बिना नंबर महिंद्रा जायलो वाहन के सदिग्ध प्रतीत होने पर  पुलिस ने वाहन का पीछा किया । जिसके बाद  अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा वाहन को शक्ति नहर वाली रोड पर कूड़ा घाटी की तरफ जाने वाले रास्ते के पास दोनों तरफ से घेर घोटकर पकड़ लिया ।  वाहन को चेक किया तो वाहन मे पिछली व बीच की सीटों पर कपड़े से ढक कर भारी मात्रा में शराब की पेटियां व प्लास्टिक की बोतल अवैध अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का भरी हुई ।  जिसके आधार पर जाइलो वाहन में सवार 02 अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया,

पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने बताया की  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चंडीगढ़ से कम दाम पर अवैध अंग्रेजी शराब खरीद कर विकासनगर में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए शराब लेकर आ रहे थे ।  मामले मे  कोतवाली विकासनगर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा  दर्ज किया गया है ।  आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र हरिराम निवासी ग्राम सलेमपुरा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 40 वर्ष, अवतार सिंह पुत्र किरण पाल सिंह निवासी बबता रोड लाडवा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 34 वर्ष। (चालक) के रूप मे हुई है ।

वहीं जनसंघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने चौकी इंचार्ज डाकपथर शिशुपाल राणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि सभी पुलिस कर्मी और अधिकारी निष्ठा से काम करे तो प्रदेश नाश मुक्त हो सकता है। इसके लिए प्रदेश में शिशुपाल राणा जैसे अधिकारियों की ज़रूरत है जो नशे और अपराध को खत्म करने में जुटे हुए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like