देहरादून: पुलिस हिरासत से फरार 25,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: आजमगढ़ में मुम्बई पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए 25 हजार के ईनामी बदमाश को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से पुलिस ने देशी तंमचा व कारतूस भी बरामद किये है।
एस.पी.सिटी श्वेता चौबे प्रेस वार्ता कर बताया कि 2 जनवरी को सावित्री सिंह पत्नी मनोज सिंह ठाकुर निवासी मालसी, मंसूरी रोड द्वारा थाना राजपुर में सुनील मल्होत्रा व अन्य के खिलाफ तहरीर देकर बताया गया कि उक्त लोगों  द्वारा  आपराधिक षडयन्त्र रचकर उनके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनके फ्लैट का बेच दिया गया है।

मामले में पुलिस द्वारा जांच की गयी जिसमें पता चला कि वादिनी के पति मनोज सिंह ठाकुर द्वारा सुनील मल्होत्रा के साथ साठगांठ कर उक्त फ्लैट को बेच दिया गया है। मामले में जब मनोज सिंह ठाकुर की तलाश की गयी तो जानकारी मिली वो  मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है तथा बचपन से ही मुम्बई में रह रहा था। इसी बीच पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि  मनोज सिंह ठाकुर मुम्बई पुलिस की हिरासत से फरार हुआ 25 हजार का ईनामी बदमाश है। जिसके खिलाफ मुम्बई व उत्तर प्रदेश में संगीन धाराओ के 20 मामले दर्ज है।पुलिस को ये भी जानकारी थी मनोज सिंह ठाकुर अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने दून आ सकता है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने इस ईनामी अपराधी को दबोचने की कार्यवाही शुरू की। इस बीच पुलिस को देर शाम पता चला कि मनोज सिंह ठाकुर को देहरादून में कचहरी के आस पास देखा गया है। तथा वह टैक्सी से कहीं जाने की फिराक में था। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को देर रात देहरादून की तरफ से एक संदिग्ध गाड़ी आती हुई दिखाई दी जिसे बैरियर लगाकर रोका गया। वाहन में पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति से जब नाम पूछा गया तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम मनोज सिंह ठाकुर बताया तथा यह भी बताया कि वह 11 फरवरी को मुम्बई की गिरफ्त से आजमगढ़ से फरार हो चुका है। जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किये। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like