देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी, हुंडई शोरूम से कार चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Please Share

देहरादूनः देहरादून की नेहरूकॉलोनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हुंडई शोरूम में घुसकर i20 कार चोरी करने वाले  दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर चोरी की हुई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों को देहरादून लाया गया है।  पुलिस अभी कार चोरी गिरोंह के फरार चल रहे तीन आरोपियों की तालाश कर रही है।

उपनिरीक्षक दिलबर सिंह नेगी, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी ने बताया कि  बीती 30 जून को कुछ अज्ञात बदमाशों ने हुंडई शोरूम में घुसकर एक i20 कार चोरी की गई थी।  पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज  कर  मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, रात्रि में ड्यूटी करने वाले गार्ड से पूछताछ की गई एवं इस तरह की कार चोरी करने वाले गिरोह के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा सरहदी जनपद हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से भी इस तरह की घटनाओं के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। जिसके बाद पुलिस ने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ क्षेत्र में रवाना किया गया था, जिनके द्वारा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर क्षेत्र के कबाड़ के गोदाम एवं गाड़ियां काटने वाले कबाड़ी की गोपनीय सूचना संकलित की गई एवं सहारनपुर एसओजी, मुजफ्फरनगर एसओजी, मेरठ एसओजी से भी संपर्क कर चोरी करने के गैंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।  9 जुलाई 2019 को थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी टीम के साथ मुजफ्फरनगर, मेरठ रवाना हुए एवं दिनांक 10 जुलाई 2019 को नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा हुंडई शोरूम से हुई कार चोरी के आरोपियो  में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से चोरी की कार बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने साथियों के नाम बताएं, जिस पर तत्काल अन्य आरोपियों के घर भी दबिश दी गई लेकिन वो घर से फरार मिले। पुलिस अभी फरार चल रहे आरोपियों की तालाश कर रही है। वहीं दूसरी और पकड़े गए आरोपियों को नेहरू कॉलोनी थाना लाया गया है। आरोपियों की पहचान हरविंदर उर्फ मिंटू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम सैफपुर कर्म चंद्रपुर, थाना हस्तिनापुर, मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष, दिनेश कुमार पुत्र सुबह राम ग्राम खाई खेड़ा, थाना मवाना, मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया  कि उनका एक साथी गुलजार निवासी रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में रहता है, वह उसके कहने पर ही 29 जून की रात में मुजफ्फरनगर से  गुलजार, कलीम एवं कलीम के अन्य साथी, जिनका नाम दोनों को पता नहीं है, के साथ कुल 5 लोग मुजफ्फरनगर से एक सफारी गाड़ी, जो गुलजार की है, में बैठकर कार चोरी करने के आशय से देहरादून आए और आईएसबीटी से हरिद्वार बाईपास रोड पर आकर हुंडई शोरूम के पास गए एवं मौका देख कर हुंडई शोरूम में घुस कर कार चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध थाना भगवानपुर, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में भी चोरी के संबंध में मुकदमे दर्ज हैं। इनका साथी गुलजार शातिर वाहन चोर है, जिसके विरुद्ध दिल्ली, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like