देहरादून: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत

Please Share

देहरादून: नगर में वाहनों की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। गली हो या फिर चौराहा बड़ी संख्या में वाहन तेजी से निकलते दिखाई देते हैं। जो फुटपाथ पर चलते लोगों को भी नहीं देखते और टक्कर मार कर निकल जाते हैं। जिससे आए दिन कई दर्दनाक हादसे सामने आ रहे हैं।ताजा मामला थाना बसंत विहार से सामने आया है।यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को कुचल दिया।जिससे गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार मेधा जैन पुत्री स्व0 सुनील कुमार जैन निवासी नन्दा की चौकी प्रेमनगर देहरादून ने थाना बसन्त विहार में लिखित तहरीर दी है कि बीती 4 जून को वाहन संख्या UK07BH -2009 ट्रैक्टर ट्राली के चालक नाम पता अज्ञात द्वारा साईबर कैफे बल्लीवाला के पास वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर सुनील कुमार जैन को पीछे से टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिनकी महन्त इन्द्रेश होस्पिटल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 75/19 धारा 279/304 ए भादवि बनाम वाहन संख्या UK07BH -2009 ट्रैक्टर ट्राली चालक नाम पता अज्ञात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like