देहरादून: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

Please Share

देहरादून: थाना पटेलनगर के अंतर्गत हरिद्वार बाईपास कबाड़ी बाजार के पास एक ट्रक द्वारा स्कूटी को टक्कर मार दी गई, जिसमें स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उक्त सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल महिला को प्राइवेट वाहन से उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

मृतका की पहचान हसीना बेगम पत्नी मोहम्मद हसन निवासी हरभजवाला, पटेल नगर, देहरादून उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की ट्रक संख्या यूपी 07 जे 4907 के चालक द्वारा ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए एक एविएटर स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार महिला छटक कर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गई। मृतिका अपने पति मोहम्मद हसन के साथ अपने घर हरभजवाला जा रही थी। दुर्घटना में मृतका के पति को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मौके से ट्रक को कब्जे में  लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like