देहरादून: युवक ने की आत्महत्या, जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम

Please Share

देहरादून: राजधानी देहरादून में थाना वसंत विहार क्षेत्र में एक युवक ने तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 27 वर्षीय जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी बेसुध हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया में सामने आया है कि युवक पारिवारिक मामलों को लेकर तनाव में चल रहा था।

जानकारी के अनुसार देर रात शास्त्रीनगर खाला सीमाद्वार निवासी अभिषेक क्षेत्री पुत्र प्रेम बहादुर क्षेत्री ने अपने आप को कमरे में बंद कर पंखे पर फांसी लगा ली । जिसे तुरंत महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक शादीशुदा था तथा अपनी पत्नी व रिश्तेदारो के साथ में शास्त्रीनगर खाला में रहता था । मृतक के परिवार में पारिवारिक कारणों को लेकर झगड़ा चल रहा था, जिस कारण युवक द्वारा तनाव में आकर फांसी लगा ली है । शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । मामले कि जांच जारी है ।वही जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like