दिल्ली हिंसाः SSB के जवानों पर तेजाब हमले में आधा दर्जन जवान जख्मी

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा में उपद्रवियों ने आम लोगों को ही नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उन्होंने सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाने के लिए बड़ी साजिश रची थी। हिंसा प्रभावित इलाकों में जब सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान लोगों को बचाने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तो उन पर छतों से तेजाब डाला गया।

जिसमें एसएसबी के आधा दर्जन जवान उपद्रवियों के तेजाबी हमले में घायल हो गए। उनमें से कुछ जवानों को एलएनजेपी अस्पताल में ले जाया गया, जबकि बाकी का इलाज कहीं बाहर हो रहा है। एसएसबी सूत्रों के अनुसार, इस हमले को लेकर दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय में हुई बैठक के बाद जब हिंसाग्रस्त इलाकों में अर्धसैनिक बलों की कंपनियां रवाना की गईं, तो उसमें अन्य बलों के साथ एसएसबी भी थी। इस बल की छह कंपनियां दिल्ली के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में तैनात की गई। एसएसबी के जवानों ने न केवल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से अनेक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में भी कामयाबी हासिल की। सीआरपीएफ और दूसरे अर्धसैनिक बलों की कंपनियां भी हिंसाग्रस्त इलाकों में लगी थीं।  इसमें करीब आधा दर्जन जवान झुलस गए। चार जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बाकी का इलाज किसी दूसरी जगह पर कराया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply