दिल्ली में अनाज मंडी के पास फैक्टरी में आग से अब तक 43 मजदूरों की मौत

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी के पास एक फैक्टरी में लगी आग के बाद निकाले गए 64 लोगों में से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई है। एलएनजेपी अस्पताल में 53 लोगों को भर्ती किया गया था जिसमें से 34 लोगों की मौत हो गई है। और लेडी हार्डिंग कॉलेज में 10 लोगों को भर्ती किया गया था जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। कारखाने में आज सुबह आग लग गई और समय कई मजदूर सो रहे थे एलएएनजीपी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर किशोर सिंह ने बताया है कि उनके अस्पताल में 34 लोगों की मौत हुई और बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है और कुछ की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग भर्ती हैं उनके फेफड़े में धुआं गया होगा तो अभी उनकी हालत भी खराब हो सकती है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय एक कमरे में 20-20 लोग सो रहे थे। हालांकि, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं और 64 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। कई अन्य अस्पतालों में भी लोगों को भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची एनडीटीवी की टीम को जानकारी मिली कि दमकल विभाग की टीम ने फैक्टरी के अंदर पहुंचकर लोगों को निकाला। अंधेरा होने के कारण इस राहत और बचाव कार्य में थोड़ी अड़चन भी आई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि दिल्ली की रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी के पास लगी आग की घटना भयानक है। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। घायलों को जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन घटनास्थल पर हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like