दिल्ली में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर मचा बवाल, झड़प में 10 पुलिसकर्मी घायल

Please Share

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां रंगपुरी इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने बलात्कार के मामले में 24 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम प्रकाश बताया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद से ही राजधानी में बवाल मच गया है। घटना से नाराज लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया जिसमें 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दरअसल यहां लोगों की मांग है कि आरोपियों को उन्हें सौंपा जाए जिन्हें वे खुद सजा देंगे। गुस्साएं लोगों और पुलिस के बीच झड़प में कई लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में एसीपी समेत 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

पुलिस ने लोगों कोदिल्ली में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर मचा बवाल, झड़प में 10 पुलिसकर्मी घायल 2 Hindi News Bharat » काबू में लाने के लिए लाठीचार्ज किया साथ ही आंसू गैस भी छोड़ी। गुस्साएं लोगों ने प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों वाहनों में तोड़-फोड़ की, इसमें एक पुलिस का वाहन भी शामिल है। वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने देर रात तक लोगों को रंगपुरा पहाड़ी पर घेरे रखा और किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।

दरअसल यहां एक युवक रंगपुरी इलाके से ही किसी बच्ची को किडनैप कर के ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बच्ची की मां ने जब शोर मचाया तो वो वहां से भाग गया। लेकिन शाम को आरोपी फिर उसी इलाके में गया और वहां उसने इस 9 साल की नाबालिग को किडनैप कर के बलात्कार की घटना को उस वक्त अंजाम दिया। घटना उस समय हुई, जब नाबालिग शौच कर घर लौट रही थी। उस दौरान आरोपी प्रकाश ने लड़की को किडनैप कर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। घायल बच्ची को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like