दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार 20 से 30 सकेंड तक धरती हिलती रही। पटना, किशनगंज, मुंगेर, पुर्णिया, बेगुसराय, खगड़िया, अररिया मुंगेर, कटिहार, कोलकाता, न्यूजलपाईगुड़ी, हजारीबाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम, नागालैंड, मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र असम के कोकराझार में 10 किलोमीटर की गहराई में था। असम में घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। इससे पहले आज सुबह को जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि आज तड़के 5.15 बजे रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारी ने बताया कि भूंकप का केन्द्र राज्य में सीमांत लद्दाख क्षेत्र में करगिल शहर से 199 किलोमीटर उत्तर में 174 किलोमीटर गहराई में था।दुनिया हर साल भूकंप के हजारों झटके झेलती है। कभी यह मामूली होता है तो कभी तबाही मचाने वाला, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्यों आता है भूकंप, क्यों हिलती है धरती? इसके लिए सबसे पहले हमें पृथ्वी की संरचना को समझना होगा।

एक साथ देश के विभिन्नन हिस्सों में भूकंप आने से लोग काफी डरे हुए हैं। भूकंप के लिहाज से संवेदनशील राज्यों और क्षेत्रों में भूकंप की संभावनाएं बनी रहती हैं। लेकिन ऐसा कह ही होता है कि एक साथ देश के ज्यादात्तर हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जाएं। जानकारों की मानें तो अभी भूकंप के कुछ झटके और आ सकते हैं। गनीमत यह रही कि कहीं किसी तरह की हानि नहीं हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like