दिल्ली: विधानसभा चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट,राजधानी में आचार संहिता लागू

Please Share

दिल्ली: विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसी के साथ राजधानी में आचार संहिता लागू हो गई है।  दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, 11 फरवरी को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा। राजधानी में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी का मुकाबला एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से है। वहीँ चुनाव आयोग ने आज शाम को राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। दिल्ली विधानसभा की तारीखों के ऐलान से पहले ही आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

आपको बतादें वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ तीन सीटें हासिल की थीं तो 15 सालों तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस शून्य पर सिमट गई थी।

कुल सीटें – 70, 58 सामान्य, 12 SC सीटें, कुल पोलिंग बूथ- 13750, स्थानों पर वोटिंग होगी – 2689, चुनाव के लिए जरूरी कर्मचारी – 90 हजार

महिला वोटर – 6635635

पुरुष वोटर – 8055686

थर्ड जेंडर – 815

NRI वोटर – 489

सर्विस वोटर्स – 11556

कुल पोलिंग बूथ – 13750

कुल विधानसभाएं- 70

कुल वोटर – 1,46,92136

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like