विभागीय मंत्री द्वारा बोर्ड में सचिव पद पर तैनात किया गया है अपनी खास/विश्वस्त को-70 करोड़ की खरीद का मामला-रघुनाथ सिंह नेगी

Please Share

विकास नगर:  मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि श्रम विभाग के भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के गरीब मजदूरों को लूटने  का काम किया जा रहा है | उक्त विभाग द्वारा गरीबों को घटिया किस्म की साइकिले, सिलाई मशीन, मिस्त्री /मजदूर टूल-किट, पलंबर टूल- किट, इलेक्ट्रिशियन टूल- किट, कारपेंटर टूल- किट इत्यादि  सामान बांटे जा रहे हैं तथा विक्रेता कंपनियों से मोटी  कमीशन बटोर कर  इन गरीबों से मजाक किया जा रहा है | उक्त घोटाले को अंजाम देने के लिए  विभागीय मंत्री द्वारा  अपनी विश्वस्त/ खास को सचिव पद पर  प्रतिनियुक्ति के द्वारा  तैनात किया गया है  तथा  खरीद एवं  वितरण में  बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है|

नेगी ने कहा कि  वर्ष 2015-16 से  आज तक  विभाग द्वारा 23.60 करोड़ की  मिस्त्री / मजदूर  टूल- किट,  10.96 करोड़ की साइकिलें, 30.07  करोड़ की सिलाई मशीन,  4.86 करोड़ की  इलेक्ट्रिशियन  टूल- किट, 1.40 करोड़ की  कारपेंटर टूल- किट, 88. 60 लाख की प्लंबर टूल-किट एवं करोड़ों रुपए का अन्य घटिया सामान खरीदा गया है | सामान की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रमिक उक्त सामान को कौड़ियों के भाव नीलाम कर रहे हैं| विभाग द्वारा  प्रत्येक वर्ष कई करोड रुपए का  सामान  खरीदा जाता है,  जिसमें लगभग  20 से 40 फ़ीसदी कमीशन लेकर विभाग मौज कर रहा है|

नेगी ने कहा कि मोर्चा उक्त घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर राजभवन में दस्तक देगा |

RTI रिपोर्ट को पड़ने के लिया इस लिंक को खोलें | 

BOCW CBI Investigation

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply