देशभर में आंधी-तूफ़ान का कहर, करीब 31 लोगों की हो चुकी मौत

Please Share

नई दिल्ली : भयंकर आंधी-तूफान ने उत्तर और मध्य भारत में कहर बरपाया हुआ है। तेज आंधियां चलीं और ओले पड़े और मूसलाधार बारिश से आम जनता का बेहद नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा क्षति मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हुई। आंध-तूफान के कहर ने मध्य प्रदेश में 10, राजस्थान में 9 और गुजरात में 8 लोगों की जान ले ली। इस तरह आज मौसम के विकराल रूप के चलते देश भर में 28 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, जबकि अनेक लोग घायल हो गए।

बीते दो दिनों से उत्तर भारत में मौसम में तीव्र बदलाव दर्ज किए जा रहे थे। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम बार-बार बदल रहा था। यही वजह है कि केवल 2-3 दिन पहले जो क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में थे, वहां पहले मौसम सुहाना हो गया।लेकिन जम्मू से होकर उत्तर भारत आए विक्षोभ से एक चक्रवाती क्षेत्र भी पैदा हो गया। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक ट्रफ भी हलचल में देखा गया। इनकी वजह से 17 अप्रैल को गर्जना के साथ बारिश हो रही है और भयंकर आंधी से लोगों को जान-मान का नुकसान हो रहा है। आज भी मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like