देवभूमि पहुंचा शहीद राहुल का पार्थिव शरीर, आज दी जाएगी सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Please Share

चंपावत: कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल राहुल रैंसवाल का पार्थिव शरीर आज सुबह चंपावत पहुंच गया है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक अभी उनके पार्थिव शरीर को एसएसबी की पंचम वाहिनी में रखा गया है। श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके कनलगांव स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और शाम तक डिप्टेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

गौरतलब है कि, पहले सेना की ओर से बुधवार को उनका पार्थिव शरीर चंपावत लाने की उम्मीद जताई जा रही थी। पूरा दिन परिजन इंतजार करते रहे लेकिन कुछ कारणों से शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को नहीं लाया जा सका। सुबह से ही राहुल की शहादत की खबर सुनकर लोग परिवारजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच गए। घटना की खबर के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like