डीजीसीए और बीपीएस की टीम ने किया नैनी-सैनी हवाई पट्टी का दौरा, जल्द होगी हवाई सेवा शुरु

Please Share

पिथौरागढ़: नागरिक उड्यन्न विभाग के साथ डीजीसीए और बीपीएस की टीम ने आज नैनी-सैनी हवाई पट्टी का दौरा किया। इस दौरान डीजीसीए की टीम ने कुछ बिन्दुओं पर अगले 3 दिनों के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिये। जिससे कि, अक्टूबर  के पहले हफ्ते से यहां से  देहरादून के लिये नियमित तौर पर हवाई सेवा शुरु हो सके।

नागरिक उड्डयन के अपर सचिव आर राजेश कुमार का कहना है कि, पिथौरागढ़ से अक्टूबर के पहले हफ्ते से हवाई सेवा शुरु हो रही है। हैरीटेज ऐविएशन कम्पनी इस रुट पर हवाई सेवा देगी।

पहले चरण में पिथौरागढ़ से देहरादून और फिर पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिये हवाई सेवा शुरु होगी। देहरादून का किराया 1570 और पंतनगर का किराया 1400 रुपये शासन ने निर्धारित किया है। ये किराया सभी टैक्स जोड़कर रखा गया है। हवाई सेवा के लिये आम आदमी किस प्रकार से बुकिंग करेगें, इसका फैसला तीन दिन के भीतर होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like