दुखद: दिग्गज खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी 13 वर्षीय बेटी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत

Please Share

कैलिफोर्निया: अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी 13 वर्षीय बेटी जियाना मारिया ओनोर ब्रायंट समेत 9 लोगों की एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। कैलिफोर्निया में ये भयानक विमान हादसा हुआ है। खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि ब्रायंट और अन्य लोग एक बास्केटबॉल मुकाबले के लिए सिकोरस्की एस -76 बी हेलिकॉप्टर से जा रहे थे जब यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार हादसे का कारण हेलिकॉप्टर में आग लगना बताया जा रहा है।

कोबी प्रतिष्ठित नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में 20 साल रहे और इस दौरान उन्होंने पांच बार चैंपियनशिप अपने नाम की। वह बास्केटबॉल जगत के महान खिलाड़ियों  में से एक थे।  जिससे भारतीय खिलाड़ी भी आहत हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी कोबी ब्रायंट की मौत पर दुख जताया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, भारतीय कप्तान विराट कोहली, भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ, बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने भी कोबी ब्रायंट की मौत पर दुख जताया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like