दिलबाग सिंह को जम्मू-कश्मीर के डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज, एस.पी वैद्य को हटाया गया

Please Share

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद को हटा दिया गया है। अब उनकी जगह दिलबाग सिंह राज्य के नए डीजीपी होंगे। फ़िलहाल उनको डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। दिलबाग सिंह 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल डीजीपी प्रिजन हैं। वहीं, एसपी वैद को अब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बना दिया गया है। हाल ही में घाटी में पुलिसकर्मियों के परिवारवालों को आतंकियों से छुड़ाने के बदले एक आतंकी के पिता को छोड़ा गया था। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इससे नाखुश थी, जिसके बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारियों में फेरबदल किया गया। एसपी वैद के डिप्टी अब्दुल गनी मीर की जगह डॉ बी श्रीनिवास को लाया गया है।

एसपी वैद्य ने ट्वीट करके कहा है कि मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अपने लोगों और अपने देश की सेवा का मौका दिया. जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और जम्मू कश्मीर के लोगों ने मुझमें विश्वास दिखाया और मेरा साथ दिया, इसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं। गृह विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आदेश में कहा गया है कि 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी वैद्य का तबादला यातायात आयुक्त के पद पर किया गया है। आदेश में लिखा है कि एक स्थायी व्यवस्था होने तक 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी और कारागार विभाग के प्रमुख दिलबाग सिंह इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे

आपको बता दें कि अगस्त में बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक को जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उनसे पहले एन.एन. वोहरा 10 साल से अधिक समय से इस राज्य के राज्यपाल थे। सतपाल ने राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद कहा था कि जम्मू-कश्मीर में जो सिचुएशन है उससे मैं वाकिफ हूं, वहां जितने भी राजनीतिक दल के लोग हैं उनसे मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं और जो मुझे जनादेश है प्रधानमंत्री का, जो उन्होंने कोशिशें की हैं 3-4 सालों में जम्मू कश्मीर के लिए, बड़े पैमाने पर रुपया दिया है, मदद दी है, बाढ़ में गए हैं, त्योहारों में गए हैं, तो वो जो जनादेश है। प्रधानमंत्री का जो सपना है कश्मीर के लिए लोगों के दिल जीतने का, प्रयास करेंगे, एक कल्याणकारी तरह की सरकार देंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like