उत्तराखंड: दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, किए कई राउंड फायर

Please Share

हल्द्वानी: रविवार को हल्द्वानी में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सिंधी चौराहे पर काठगोदाम निवासी भूप्पी (50) बाइक से अपने दोस्त रोहित सागर के साथ जा रहे थे कि, तभी एक दुकान पर दो लोगों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपियों ने ताबड़तोड़ राउंड फायर भी किए। जिसमे भूप्पी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके दोस्त रोहित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि, आरोपी शिवसेना से जुड़े हैं। दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद था। दोनों भाइयों के खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर भूप्पी ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। वहीं दिन दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतरकर तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like