जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, दिये सुधारीकरण के निर्देश

Please Share

दीपक जोशी की रिपोर्ट;

पिथौरागढ़: कोरोना वायरस (COVID-19) के मद्देनजर जनपद में आवश्यक चिकित्सा सामग्री एवं उपकरण क्रय किए जाने हेतु जिला स्तर पर पूर्ण तैयारी है। वर्तमान तक जनपद में कोरोना का एक भी प्रकरण नहीं आया है, जिले से कुल 18 सैम्पल कोरोना जांच हेतु भेजे गए थे सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। कोरोना के मद्देनजर जिला चिकित्सालय में अति आवश्यकीय कार्यों, जिसमें सिस्टर ड्यूटी रूम, सौचालयों का निर्माण व सुधारीकरण कार्य हेतु जिलाधिकारी द्वारा कुल 9 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री पहले दिन बोलते है कोई फीस नहीं ली जाएगी, दूसरे दिन बोलते है जो दे सकता है दे दो-कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह

बता दें कि मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सालय में किए जा रहे सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि सभी सुधारीकरण का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आई सी यू आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय में कुल 5 वेंटिलेटर में से 2 वेंटिलेटर विधायक निधि से क्रय किए गए हैं। 2 स्वास्थ्य महानिदेशालय उत्तराखंड से प्राप्त तथा एक वेंटिलेटर पूर्व से ही जिला चिकित्सालय में स्थापित था। वर्तमान में जिला चिकित्सालय में 5 आई सी यू बेड उपलब्ध हैं और 2 बेड शीघ्र ही आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया केदारनाथ धाम, कल प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे कपाट

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड हेतु जिला चिकित्सालय में 50 बेड व 50 गद्दे अतिरिक्त मंगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में 282 संस्थागत आईसोलेशन बेड स्थापित किए गए है। इसके अतिरिक्त 43 आइसोलेशन बेड संक्रमित ब्यक्ति हेतु अलग से तैयार किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एच एस खड़ायत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 28/04/2020 शाम 08:00 की रिपोर्ट, आज 3 की हुई पुष्टि

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply