जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने किया कंदीसोड तहसील व विकास खंड कार्यालय सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिये यह निर्देश

Please Share

नई टिहरी: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आज कंदीसोड पहुंचकर तहसील, विकास खंड कार्यालय सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील के सभी पटलो का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने खंड विकास कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा संबंधी कार्यों को और अधित गति प्रदान करने के निर्देश संबंधित खंड विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में जो भी योजना बनाई जाती है, उसका क्रियान्वयन विकासखंड स्तर पर शत-प्रतिशत होना आवश्यक है, ताकि उन विकास योजनाओं का लाभ आमजन/जरूरतमंदों को मिल सके। उन्होंने कोरोना के दौरान जनपद में आए प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए मनरेगा केंद्रित रूपरेखा तैयार करने को कहा है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने सीएचसी कंदीसोड के टीकाकरण कक्ष, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, लैब एवं वार्डो इत्यादि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर ही इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस कक्ष की पृथक से स्थापना करने के निर्देश दिए हैं। ताकि सीएचसी केंद्र में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो व संक्रमण फैलने की संभावनाओं को रोका जा सके। इस अवसर जिलाधिकारी ने सीएचसी केंद्र में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक की भी जानकारी लेते हुए संबंधित चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कंडीसौड बाजार के कूड़ा निस्तारण हेतु प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर तहसीलदार कंदीसोड उपेंद्र बहुगुणा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएससी छाम डॉ धर्मेंद्र उनियाल, डॉक्टर श्रीजा, खंड विकास अधिकारी विनोद रावत आदि उपस्थित थे।

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने किया कंदीसोड तहसील व विकास खंड कार्यालय सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिये यह निर्देश 2 Hindi News Bharat »

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने किया कंदीसोड तहसील व विकास खंड कार्यालय सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिये यह निर्देश 3 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply