उत्तराखंड: डीएम की पत्नी ने किया कुछ ऐसा कि, लोग करने लगे चर्चा..

Please Share

नैनीताल: जहाँ एक ओर आए दिन वीआइपी का रॉब जमाने के खबरें आती रहती हैं, वहीँ दूसरी ओर नैनीताल डीएम सविन बंसल की धर्मपत्नी सुरभि बंसल ने वीआइपी कल्चर को दरकिनार कर मिसाल कायम की है। यहाँ सुरभि ने बीडी पांडेय अस्पताल में बच्चे का उपचार कराने के लिए पति के ओहदे का हवाला देने की बजाय आम मरीज की तरह बच्चे का उपचार कराया।

जिलाधिकारी की पत्नी सुरभि सुबह बच्चे को लेकर बीडी पांडेय अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने पहचान छिपाते हुए आम मरीज की तरह लाइन में लगकर पर्ची कटवाई। करीब आधा घंटा लाइन में लगने के बाद उनका नंबर आया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमएस रावत ने बच्चे का उपचार किया। हालांकि इस दौरान इसकी खबर पूरे अस्‍पताल परिसर में फैल गई, जिसके बाद लोग उनकी सादगी की चर्चा करने लगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like