देहरादून: दो वाहनों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

Please Share

देहरादून: विकासनगर थाना के अंतर्गत शनिवार सुबह शिमला बायपास रोड, आदो वाला शिवालिक ढाबे के पास सीमेंट से भरी एक खड़ी  एलपी गाड़ी संख्या  एचपी 17 बी 5484 से एक खनन सामग्री से भरा डंपर संख्या यूके 07 सीए 4309 पीछे से टकरा गया, जिसमे डंपर में सवार परिचालक को गंभीर चोटें आई है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और घायल व्यक्ति को मौजूद लोगों की सहायता से उपचार हेतु लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर  ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रोहतास  पुत्र रूप राम निवासी हरिपुर हरबर्टपुर थाना विकासनगर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई।  दुर्घटना में डंपर में सवार ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई। मृतक का पंचनामा भर कर शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखा गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like