कोई उल्लंघन न करें – लॉक डाउन में पुलिस की ड्रोन से चप्पे चप्पे पर नज़र – देखें वीडियो

Please Share

देहरादून: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण देश मे किये गए लॉक डाउन के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा सभी संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरो की सहायता से लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। आज पुलिस द्वारा आईटीडीए की ड्रोन टीम की सहायता से देहरादून के नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर भीड़ के संबंध में जानकारी प्राप्त करने तथा नियमों का पालन न करने वाले लोगो को चिन्हित करने हेतु ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की गई।  इस दौरान पुलिस द्वारा इन 47 स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी गई। 

  • पटेल नगर में लालपुल, संजय कालोनी, नई बस्ती, चमनपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, पित्थूवाला, मेहुवाला, आईएसबीटी, आजाद कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया पटेल नगर, ब्रम्हपुरी, शिमला बायपास, मोहब्बेवाला, चंद्रबनी आदि क्षेत्रों में,

  • डालनवाला में काली मन्दिर कालोनी, करणपुर, नालापानी चैक, सर्वे चौक, परेड ग्राउण्ड, ई सी रोड आदि क्षेत्र में,

  • रायपुर  में आजाद नगर, भगत सिंह कॉलोनी, जैन प्लॉट, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, महाराणा प्रताप चौक, नथुवावाल रोड, वाणी विहार आदि क्षेत्रों में

  • कोतवाली अंतर्गत घंटाघर, इनामुल्ला बिल्डिंग, सहारनपुर चौक, आढत बाजार, धामावाला, रीठा मन्डी, सिंघल कालोनी, मद्रासी कालोनी, कावंली रोड आदि क्षेत्र में

  • नेहरू कालोनी क्षेत्र में रिस्पनापुरम कालोनी, रिस्पना पुल, दीपनगर, अजबपुर फ्लाई ओवर आदि

  • बसन्त विहार में बल्लुपुर, जीएमएस रोड आदि क्षेत्रों, 

  • कैण्ट में गढी कैन्ट रोड, दुर्गा विहार, बिन्दाल पुल बस्ती व आसपास के क्षेत्र में

 इसके अतिरिक्त देहात क्षेत्र में ऋषिकेश बस अड्डा, चन्द्रभागा पुल व अन्य स्थानों पर पुलिस द्वारा निगरानी की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply